logo

All Exams

Notifications

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

banner-image

DAINIK JAGRAN

1.

भारत को 30 दिनों तक रूस से तेल खरीदने की छूट : अमेरिका

अमेरिका ने रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों के बीच भारत को रूसी कच्चे तेल की खरीद के लिए 30 दिन की अस्थायी छूट दे दी है। अमेरिकी वित्त विभाग ने कहा है कि समुद्र में फंसे रूसी तेल की खेपों को वैश्विक बाजार में बनाए रखने के उद्देश्य से भारतीय रिफाइनरियों को यह अनुमति दी जा रही है। ट्रेजरी की इस घोषणा ने एक बार फिर चौंकाया है क्योंकि भारत सरकार यही कहती रही है कि वह देश की ऊर्जा सुरक्षा को देखते हुए किस देश से तेल खरीदना है और किससे नहीं, इसका फैसला करती है। बहरहाल, अमेरिकी घोषणा पर भारत सरकार ने आधिकारिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है।


2.

नेपाल में रैपर बालेंद्र शाह पीएम की कुर्सी की ओर

नेपाल में रैपर से राजनेता बने 35 वर्षीय बालेंद्र (बालेन) शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) प्रतिनिधि सभा के चुनाव में भारी जीत की ओर बढ़ रही है, वह खुद पीएम पद के इकलौते दावेदार के रूप में उभरे हैं। राजधानी काठमांडू की सभी 10 सीटों पर आरएसपी के प्रत्याशियों ने स्पष्ट बढ़त ले ली है। सितंबर 2025 में जेन जेड के हिंसक आंदोलन से अपदस्थ हुई केपी शर्मा ओली सरकार के स्थान पर सरकार के गठन के लिए गुरुवार को नेपाल में मतदान हुआ था। ये चुनाव सुशीला कार्की की अंतरिम सरकार की देखरेख में हुए हैं।


3.

एशिया-प्रशांत क्षेत्र में पांचवां व्यस्त हब बना आइजीआइ एयरपोर्ट

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आइजीआइ) हवाई अड्डे को विमानन डेटा और विश्लेषण करने वाली वैश्विक संस्था आफिशियल एयरलाइन गाइड (ओएजी) ने एशिया पैसिफिक इकोनामिक कोआपरेशन (एपेक) क्षेत्र के पांच सबसे व्यस्त हवाई अड्डों की सूची में शामिल किया है। इस रैंकिंग के साथ ही आइजीआइ एयरपोर्ट ने बुनियादी ढांचे और यात्री क्षमता के मामले में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ माने जाने वाले सिंगापुर के चांगी एएयरपोर्ट और दक्षिण कोरिया के इंचियोन एयरपोर्ट को भी पछाड़ दिया है। ओएजी ने यह रैंकिंग शुक्रवार को जारी की है। अब आइजीआइ एयरपोर्ट से उपर टोक्यो का हानेडा एयरपोर्ट, शंघाई का पुडोंग एयरपोर्ट, ग्वांगझू का बैयुन एयरपोर्ट और बीजिंग का कैपिटल एयरपोर्ट है।


4.

'भारतीय कृषि को वैश्विक बाजार से जोड़ने का समय'

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय कृषि को वैश्विक बाजार से जोड़ने की जरूरत बताते हुए कहा है कि समय आ गया है कि खेती को सिर्फ घरेलू जरूरतों तक सीमित रखने के बजाय निर्यात-उन्मुख व प्रतिस्पर्धी बनाया जाए। बदलती वैश्विक मांग और खुले बाजारों के दौर में भारत को भी कृषि जलवायु क्षेत्रों का पूरा उपयोग करना जरूरी है, ताकि किसान भी अंतरराष्ट्रीय बाजार से लाभउठा सकें। कृषि को वैश्विक बाजार से जोड़ने के लिए गुणवत्ता, ब्रांडिंग, मानकों के मामले में भी सुधार करना होगा। इसके लिए विशेषज्ञों, उद्योगों व किसानों के बीच समन्वित प्रयास जरूरी है।


5.

बंदरगाहों की सुरक्षा संभालेगी सीआइएसएफः शाह

संसद भवन से लेकर एयरपोर्ट और महत्वपूर्ण औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा कर रही सीआइएसएफ अब देशभर के बंदरगाहों की भी सुरक्षा का जिम्मा संभालेगी। सरकार ने सीआइएसएफ को ड्रोन सिक्योरिटी की नोडल एजेंसी भी बनाया है। गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को ओडिशा के कटक जिले में स्थित खारवेला क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र में सीआइएसएफ के 57वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। उन्होंने 890 करोड़ की लागत से सीआइएसएफ से जुड़े तीन आवासीय परिसरों (कामरूप, नासिक और सीहोर) का शिलान्यास और दो आवासीय परिसरों (राजरहाट और दिल्ली) का लोकार्पण भी किया।


6.

कर्नाटक में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए प्रतिबंधित होगा इंटरनेट मीडिया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने शुक्रवार को 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए इंटरनेट मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। इस कदम का उद्देश्य बच्चों को इंटरनेट मीडिया के प्रतिकूल प्रभाव से बचाना है।


7.

बिरला को स्पीकर पद से हटाने के नोटिस पर सोमवार को विचार करेगी लोस

ओम बिरला को स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव आगे बढ़ाने के लिए लोकसभा ने सोमवार को विपक्षी सदस्यों के नोटिस को सूचीबद्ध किया है। सदन में 50 सदस्यों के समर्थन पर नोटिस को स्वीकार किया हुआ माना जाएगा। फिर प्रस्ताव पर चर्चा होगी और उस पर मतदान होगा। अगर 50 सदस्य नोटिस के समर्थन में खड़े नहीं हुए, तो प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ सकेगा। इस संबंध में कांग्रेस और भाजपा दोनों ने तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। भाजपा ने अपने सांसदों को सोमवार व मंगलवार को और कांग्रेस ने अपने सांसदों को सोमवार से बुधवार तक सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया है।


8.

बैंकिंग धोखाधड़ी में ग्राहक हितों की मजबूती के लिए नया मसौदा जारी

आरबीआइ बैंकों ग्राहकों के लिए सुरक्षा बढ़ाने और धोखाधड़ी से संबंधित इलेक्ट्रानिक बैंकिंग लेनदेन की शिकायतों के समाधान को तेज करने का प्रयास कर रहा है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए शुक्रवार को केंद्रीय बैंक ने डिजिटल बैंकिंग धोखाधड़ी में ग्राहक हितों को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को दिशा-निर्देशों का मसौदा जारी किया। आरबीआइ ने इस मसौदे पर सभी हितधारकों और आम जनता से छह अप्रैल 2026 तक अपनी प्रतिक्रिया देने का अनुरोध किया है।


9.

काम करने का इच्छुक तो नहीं लागू होगा 'नो वर्क-नो पे'

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायाधीश विवेक रूसिया व न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने अपने एक आदेश में साफ किया कि यदि कर्मचारी काम करने का इच्छुक है, तो ऐसी स्थिति में नो वर्क नो पे का सिद्धांत लागू नहीं होता है। कोर्ट ने इस व्यवस्था के साथ एकलपीठ के आदेश को निरस्त करते हुए याचिकाकर्ताओं को बैंक वेज सहित सेवा संबंधित अन्य लाभ प्रदान करने का आदेश दिया है।


10.

महिलाओं के योगदान को मिलती पहचान

देश आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है। भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की भूमिका परिधि में नहीं, बल्कि केंद्र में रही है। आज समाज की हर दृश्यमान उपलब्धि के पीछे महिला संचालित एक आधारशक्ति अनवरत कार्य कर रही है, जिसका नाम है-देखभाल की अर्थव्यवस्था यानी केयर इकोनमी। यह वह मौन ऊर्जा है, जो भारत के अस्तित्व को हर पल संबल प्रदान करती है।


11.

अल-नीनो की वापसी के संकेत

पृथ्वी की जलवायु कई प्राकृतिक परिघटनाओं के जटिल संतुलन पर निर्भर है, जिनमें से प्रशांत महासागर में बनने वाला अल-नीनो एक महत्वपूर्ण कारक है। हालिया वैज्ञानिक आकलनों से संकेत मिल रहे हैं कि 2026 में अल-नीनो की स्थिति बनने की आशंका है। अमेरिका के नेशनल ओशनिक एंड एटमास्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (नोआ) के मुताबिक जुलाई से सितंबर 2026 के मध्य इसके विकसित होने की आशंका तकरीबन 50 से 60 प्रतिशत है। अगर यह घटना सक्रिय होती है तो वैश्विक तापमान में अस्थायी, लेकिन उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है और 2026 या उसके बाद का समय बेहद गर्म वर्षों में सम्मिलित हो सकता है।


12.

नीति निर्माण प्रक्रिया में किसानों की भागीदारी

अमेरिका के साथ हालिया टैरिफ समझौतों के बाद भारत में खेती से जुड़ी कई प्रकार की चिंताएं उभर रही हैं। वस्तुतः खेती से जुड़े निर्णय खेतों और पंचायतों से खिसककर वैश्विक नीति मंचों, विशेषज्ञ समूहों और कारपोरेट-प्रभावित संस्थानों की ओर जा रहे हैं। यह परिवर्तन किसानों को बेचैन कर रहा है। भारत के अलावा कई अन्य देशों में भी किसान यह महसूस कर रहे हैं कि उनकी जमीन, बीज और श्रम से जुड़े निर्णय उनकी भागीदारी के बिना तय हो रहे हैं।


13.

विदेशी मुद्रा भंडार में 4.88 अरब डालर की बढ़ोतरी

बीते सप्ताह देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 4.88 अरब डालर की बढ़ोतरी हुई है। आरबीआइ के अनुसार, 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार 728.494 अरब डालर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। डाटा के अनुसार, बीते सप्ताह विदेशी मुद्रा आस्तियों में 56.1 करोड़ डालर की बढ़ोतरी हुई है और कुल आस्तियां 573.125 अरब डालर हो गई हैं। दूसरी ओर, स्वर्ण भंडार के मूल्य में 4.141 अरब डालर की वृद्धि हुई है और कुल भंडार 131.630 अरब डालर हो गया है।


14.

पश्चिम एशिया संकट से भारत में महंगाई का जोखिम बढ़ा

रेटिंग एजेंसी मूडीज रेटिंग्स ने कहा कि पश्चिम एशिया संघर्ष से ऊर्जा की कीमतों में और उछाल आया तो भारत को रुपये पर दबाव, उच्च मुद्रास्फीति और चालू खाता घाटे (सीएडी) में बढ़ोतरी का सामना करना पड़ सकता है। यह जोखिम इस क्षेत्र से कच्चे तेल और एलएनजी आयात पर भारत की भारी निर्भरता के कारण है।


15.

इंडोनेशिया में भी 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए इंटरनेट मीडिया बैन होगा

इंडोनेशिया में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए इंटरनेट मीडिया पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। यह घोषणा संचार और डिजिटल मामलों की मंत्री मेउत्या हाफिद ने शुक्रवार को की। उन्होंने एक नियम पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चे अब यूट्यूब, टिकटाक, फेसबुक, इंस्टाग्राम, थ्रेड्स, रोब्लाक्स जैसे जोखिम भरे डिजिटल प्लेटफार्म पर खाते नहीं बना सकेंगे। इससे पूर्व आस्ट्रेलिया ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों द्वारा इसके उपयोग पर बैन लगाया था।


16.

भारतीय समुदाय की पहचान को मजबूत करने के लिए सिंगापुर में नई समिति

सिंगापुर सरकार ने भारतीय सहभागिता और विकास पहल समिति के गठन की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य अगले पांच वर्षों में यहां रहने वाले भारतीय मूल के लोगों की पहचान को मजबूत करना, सामुदायिक उत्थान प्रयासों में समन्वय स्थापित करना और युवा नेतृत्व तैयार करना है।


17.

एआइ चिप निर्यात के नए नियमों पर विचार कर रहा अमेरिका

अमेरिकी अधिकारी एआइ चिप निर्यात के लिए नए नियामक ढांचे पर बहस कर रहे हैं। वे अन्य देशों को दो लाख या उससे अधिक चिप निर्यात की मंजूरी देने की शर्त के रूप में अमेरिकी एआइ डाटा सेंटर में निवेश करने या सुरक्षा गारंटी देने की जरूरत पर विचार कर रहे हैं। ये नियम अंतिम नहीं हैं। इनमें बदलाव संभव है। ये ट्रंप प्रशासन द्वारा पूर्ववर्ती सरकार के एआइ प्रसार नियमों को रद करने के बाद से अमेरिकी सहयोगियों को एआइ चिप के प्रवाह को विनियमित करने का पहला प्रयास होगा।


18.

हमलों के बीच चर्चा में है 70 साल पुराना 'युद्ध दिग्गज' बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस

बी-52 क्या है? बी-52 स्ट्रेटोफोट्र्स स्ट्रैटोफोर्ट्रेस अमेरिका का लंबी दूरी तक उड़ान भरने वाला भारी बमवर्षक विमान है, जिसे संयुक्त राज्य वायु सेना संचालित करती है। इसका विकास शीत युद्ध के शुरुआती वर्षों में हुआ था। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अमेरिका और सोवियत संघ के बीच बढ़ते तनाव के दौर में अमेरिका को ऐसे विमान की जरूरत थी जो बहुत लंबी दूरी तय कर सके और भारी हथियार ले जाकर दुश्मन के ठिकानों पर हमला कर सके। इसी जरूरत से बी-52 का जन्म हुआ।

यह विमान पहली बार 1952 में उड़ा और 1955 में अमेरिकी वायुसेना में शामिल किया गया। शुरुआत में इसे परमाणु हथियार ले जाने के लिए तैयार किया गया था, लेकिन समय के साथ इसमें बड़े तकनीकी बदलाव किए गए। अब यह विमान परमाणु और पारंपरिक दोनों तरह के हथियारों के साथ मिशन पूरा कर सकता है।


19.

श्रीलंका के पास ईरानी युद्धपोत को डुबोने पर उठे सवाल

कब लागू होता है नौसैनिक युद्ध कानून: नौसैनिक युद्ध कानून समुद्र में संघर्ष में शामिल सैनिकों, नागरिकों और तटस्थ पक्षों के लिए अनुमति और सुरक्षा तय करता है। महत्वपूर्ण पहलू है कि यह तब भी लागू होता है, जब बल प्रयोग का आधार कानूनी हो या न हो। दूसरे शब्दों में कहें तो समुद्र के कानून का पालन करना चाहिए। भले ही युद्ध के लिए वजह अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत कानूनी न हो।


20.

अंतरिक्ष से आकर बबाही मचाती है स्पैरो मिसाइल

क्या है ब्लू स्पैरो मिसाइल?

ब्लू स्पैरो, असल में इजरायल द्वारा विकसित एक एडवांस एयर-लांच्ड बैलिस्टिक मिसाइल है। इसे आमतौर पर लड़ाकू विमानों से दागा जाता है। इसकी रेंज लगभग 2000 किलोमीटर है। इसकी खासियत इसकी ट्रैजेक्टरी यानी उड़ान मार्ग है। ब्लैक स्पैरो 300 किलोमीटर तक की छोटी दूरी तक मार करने की क्षमता वाली मिसाइल है। इसके बाद ब्लू स्पैरो की रेंज 2000 किलोमीटर तक और सिल्वर स्पैरो इससे अधिक लंबी दूरी की रेंज वाली मिसाइल है।


21.

भीषण गर्मी की मार झेलने वालों में भारत सबसे ऊपर

'नेचर सस्टेनेबिलिटी' जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन के अनुसार, साल 2050 तक दुनिया की लगभग 41 प्रतिशत आबादी (करीब 3.8 अरब लोग) भीषण गर्मी के साये में जीने को मजबूर होगी। साल 2010 में यह आंकड़ा महज 23 प्रतिशत था। शोधकर्ताओं का कहना है कि भारत की विशाल आबादी और पहले से ही गर्म जलवायु इसे बेहद संवेदनशील बनाती है। अध्ययन में कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर तापमान बढ़ने से भारत जैसे देशों में 'हीट स्ट्रेस' के कारण होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है।


22.

78% शहरी जनसंख्या में पाए गए कीटनाशकों के अवशेष

बेंगलुरु स्थित आंतरिक स्वास्थ्य स्टार्टअप माइक्रोबायोटक्स द्वारा किए गए एक नवीनतम अध्ययन के अनुसार, भारत में परीक्षण किए गए शहरी जनसंख्या के 78 प्रतिशत लोग कीटनाशकों के अवशेषों के संपर्क में पाए गए हैं, जो गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर रहे हैं।

ये निष्कर्ष 200 भारतीयों के रक्त नमूनों के विश्लेषण पर आधारित हैं, जिसका उद्देश्य कीटनाशकों, एंटीबायोटिक्स, स्टेरायड और तथाकथित "फारएवर केमिकल्स" जैसे छिपे हुए रासायनिक संपर्कों को समझना है, जो स्वास्थ्य को चुपचाप प्रभावित कर सकते हैं। अध्ययन के अनुसार, परीक्षण किए गए 78 प्रतिशत लोगों को कीटनाशकों के अवशेषों का संपर्क मिला, जिसमें 36 प्रतिशत लोग तीन या अधिक कीटनाशकों के संपर्क में थे, जो गंभीर स्वास्थ्य जोखिम का संकेत देता है।


23.

जापान ने पहली बार पार्किंसंस रोग के लिए स्टेम सेल उपचार को मंजूरी दी

जापान ने दुनिया में पहली बार पार्किंसंस रोगियों के इलाज के लिए नए स्टेम सेल थेरेपी को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही जापानी सरकार ने हार्ट फेलियर के लिए भी ऐसे ही इलाज को मंजूरी दी है। ये इंड्यूस्ड प्लुरिपोटेंट स्टेम (आइपीएस) सेल पर आधारित दुनिया के पहली व्यावसायिक उपलब्ध मेडिकल प्रोडेक्ट बन सकते हैं। विशेषज्ञों ने उम्मीद जताई है कि ये थेरेपी कुछ ही महीनों में मरीजों तक पहुंच जाएंगी। जापान की दवा बनाने वाली कंपनी सुमितोमो फार्मा को पार्किंसंस के इलाज के लिए एमचेप्री नाम की दवा बनाने और बेचने की मंजूरी मिल गई है। इस थेरेपी में लैब में तैयार किए गए स्टेम सेल को सीधे मरीज के दिमाग में ट्रांसप्लांट किया जाएगा। ये स्टेम सेल डोपामाइन बनाने वाले न्यूरांस को ठीक करने में मददगार हो सकते हैं। पार्किंसंस बीमारी में ये न्यूरान्स धीरे-धीरे खराब होते जाते हैं।


footer image

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience! Take the next step toward achieving your professional and personal objectives

app-storeplay-store
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

Copyright 2026 KhanGlobalStudies

Have a question?

Get Free academic Counseling & Course Details

floatButton