logo

All Exams

Notifications

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

banner-image

DAINIK JAGRAN

1.

हिंद महासागर तक पहुंची महासंग्राम की आंच

ईरान बनाम अमेरिका-इजरायल युद्ध गुरुवार को छठे दिन में प्रवेश कर गया। इस बीच संघर्ष का दायरा पश्चिम एशिया से बाहर फैलता दिखाई देने लगा है। अमेरिकी नौसेना ने हिंद महासागर में भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत आइआरआइएस डेना को निशाना बनाया, जबकि ईरान के दो ड्रोन अजरबैजान के क्षेत्र में जा गिरे। नाटो ने भी दावा किया है कि तुर्की में ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल के एक हमले को विफल कर दिया गया। इन घटनाओं के बाद यह संघर्ष क्षेत्रीय सीमाओं से आगे बढ़ता नजर आ रहा है।


2.

सुरक्षा सर्वोपरि, किसी भी स्थान पर नमाज का धार्मिक अधिकार नहीं

बांबे हाई कोर्ट ने शहर के एयरपोर्ट के पास गिराए जा चुके एक अस्थायी शेड की जगह पर टैक्सी एवं आटो रिक्शा ड्राइवरों को रमजान के दौरान नमाज पढ़ाने की अनुमति देने से इन्कार कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि रमजान इस्लाम का एक अहम हिस्सा है, लेकिन इस माह के दौरान मुस्लिम किसी भी स्थान पर नमाज पढ़ने का धार्मिक अधिकार होने का दावा नहीं कर सकते, खासकर एयरपोर्ट के आस-पास, जहां सुरक्षा संबंधी चिंताएं अधिक हैं। सुरक्षा धर्म से ऊपर है।


3.

पश्चिम एशिया, यूक्रेन संघर्ष का शीघ्र समाधान हो : मोदी

यूक्रेन व रूस के बीच चार वर्षों से संघर्ष जारी ही है कि पश्चिम एशिया में युद्ध और भड़कने की आशंका के बीच पीएम नरेन्द्र मोदी ने फिर से यह अपील की है कि किसी भी विवाद का समाधान सैन्य टकराव से नहीं हो सकता। सभी पक्षों को संघर्ष शीघ्र समाप्त करने की दिशा में प्रयास करना चाहिए। गुरुवार को पीएम मोदी ने फिनलैंड के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर स्टब के साथ वार्ता के बाद संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में यह बात कही।


4.

अमित शाह ने लांच किए जनगणना के डिजिटल टूल

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली में 2027 की जनगणना के लिए डिजिटल टूल लांच कर दिए हैं। इसके साथ ही शाह ने जनगणना के लिए शुभंकर का भी अनावरण किया। पूरी तरह से डिजिटल होने जा रही जनगणना में आम लोगों को स्वगणना का विकल्प भी मिलेगा। जनगणना को सुगम बनाने के लिए सेंटर फार डेवलपमेंट आफ एडवांस कंप्यूटिंग (सी-डैक) ने डिजिटल प्लेटफार्म तैयार किए हैं, जिन पर जनगणना से जुड़े आंकड़े जुटाए जाएंगे।


5.

भारत का भूटान की न्यायिक व्यवस्था के डिजिलिटीकरण का प्रस्ताव

सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने गुरुवार को थिंपू में भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक से मुलाकात की। इस मुलाकात में भारत के प्रधान न्यायाधीश ने भूटान को न्यायिक क्षेत्र में तकनीक सहायता देने का प्रस्ताव रखा और उसके लाभ से अवगत कराया। सीजेआइ ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया के डिजिलिटीकरण से जनता को सुलभ और शीघ्र न्याय संभव होता है।


6.

महाराष्ट्र में मतांतरण से पहले देना होगा 60 दिन का नोटिस

महाराष्ट्र कैबिनेट ने गुरुवार को मतांतरण पर रोक लगाने वाले विधेयक 'महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता अधिनियम, 2026' के मसौदे को स्वीकृति दे दी। इसमें मतांतरण से पहले किसी सक्षम प्राधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। साथ ही मतांतरण के इच्छुक व्यक्ति को 60 दिनों का नोटिस देना होगा। महाराष्ट्र के मंत्री नीतेश राणे ने बताया कि इस विधेयक को विधानसभा के वर्तमान बजट सत्र में ही प्रस्तुत किया जाएगा।


7.

'सर्विकल कैंसर के विरुद्ध लड़ाई में भारत 160 देशों के समुदाय में शामिल'

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को सर्विकल कैंसर से लड़ने में भाजपा सरकार के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 28 फरवरी को शुरू किए गए एचपीवी टीकाकरण अभियान से भारत सर्विकल कैंसर के विरुद्ध वैश्विक लड़ाई में 160 देशों के समुदाय में शामिल हो गया है। यह टीका निर्धारित सरकारी केंद्रों पर मुफ्त में उपलब्ध है।


8.

कूटनीतिक संतुलन साधने की चुनौती

पश्चिम एशिया के अस्थिर-अशांत परिदृश्य में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते संघर्ष ने भारत को एक जटिल और नाजुक कूटनीतिक स्थिति में डाल दिया है। ईरान पर अमेरिका-इजरायली हमले ने, जिसे 'आपरेशन रोरिंग लायन' नाम दिया गया है, के बाद ईरान ने भी जार्डन, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब सहित खाड़ी के अन्य देशों पर मिसाइल हमलों के साथ जवाबी कार्रवाई की है। इसने ऊर्जा आपूर्ति, नागरिक सुरक्षा और व्यापक क्षेत्रीय अस्थिरता को लेकर भारत सहित प्रमुख शक्तियों के बीच वैश्विक चिंताओं को बढ़ा दिया है।


9.

उच्च शैक्षणिक संस्थानों में नवाचार की दिशा

भारत आज दुनिया की सबसे युवा आबादी वाले देशों में है। हर साल लाखों छात्र विश्वविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों से निकलते हैं। कागजों पर यह परिदृश्य बेहद आशावादी दिखता है- नई प्रयोगशालाएं, बढ़ते शोध प्रकल्प, अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग की दौड़ और पेटेंट आवेदनों की तेजी से बढ़ती संख्या। परंतु जब इन चमकदार दावों के पीछे छिपे आंकड़ों का ठहरकर विश्लेषण किया जाता है, तो एक अलग ही कहानी सामने आती है। यह कहानी बताती है कि भारतीय उच्च शिक्षण संस्थानों में शोध का एक बड़ा हिस्सा वास्तविक नवाचार से अधिक संख्या आधारित उपलब्धियों का खेल बनता जा रहा है।


10.

नेपाल में नई सरकार चुनने के लिए 60% मतदान

नेपाल में हिंसक जेन जेड आंदोलन के बाद गुरुवार को हुए चुनाव में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एक करोड़ नवासी लाख (1.89 करोड़) मतदाताओं में से 60 प्रतिशत से ज्यादा ने मतदान किया। हिंसा की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा। प्रमुख राजनीतिक दल नेपाली कांग्रेस ने गगन थापा को पीएम पद के लिए नामित किया है। नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (यूएमएल) की ओर से केपी शर्मा ओली पीएम पद के दावेदार हैं।


11.

अमेरिका, इजरायल और यूरोप के लिए होर्मुज बंद : ईरान

पश्चिम एशिया में तेज होते युद्ध के बीच ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट (जलडमरूमध्य) को बंद कर दिया है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने गुरुवार को कहा, होर्मुज को केवल अमेरिका, इजरायल, यूरोप व उनके पश्चिमी सहयोगियों के जहाजों के लिए बंद किया गया है। यह बयान ऐसे समय आया है, जब क्षेत्र में दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री मार्गों में शामिल होर्मुज से जहाजों की आवाजाही लगभग बंद है। वैश्विक दैनिक तेल खपत का करीब 20 प्रतिशत हिस्सा इसी मार्ग से गुजरता है। यह फैसला इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि होर्मुज फारस की खाड़ी में बंदरगाहों के लिए एकमात्र समुद्री रास्ता है।


footer image

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience! Take the next step toward achieving your professional and personal objectives

app-storeplay-store
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query:

Ask Your DoubtsStore Related Query:[email protected]

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

Copyright 2026 KhanGlobalStudies

Have a question?

Get Free academic Counseling & Course Details

floatButton