You're all caught up—no notifications available.
Explore All Exams at KGS

All Exams
Explore All Exams at KGS
Khan Sir Courses
Geography I Polity I History | World Map I Indian Map I Economics I Biology
UPSC & State PSC
UPSC I BPSC I UP-PSC I MP-PSC
State Exams
UP I Bihar I MP | Rajasthan
NEET | JEE | CUET | Boards
NEET | JEE | CUET | Boards
Defence Exams
NDA I CDS I CAPF I AFCAT I SSB I Agniveer
Police Exams
UP SI | Bihar SI | Delhi Police | UP Constable
SSC Exams
CGL I CPO I CHSL I MTS I SSC GD I Delhi Police
Foundation Courses
Physics I Chemistry I Biology I History I Geography I Polity I NCERT I Math I English | Map I Reasoning
Railway Exams
RRB | RPF
Teaching Exams
TET | Teaching | UGC
Banking Exams
SBI | RBI | IBPS
Engineering Exams
Civil | Electrical | Mechanical
UGC NET
UGC NET/JRF
News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

1.
2.
केंद्र सरकार ने कहा है कि जनवरी से अब तक अमेरिका में गैर-कानूनी तरीके से रह रहे 2,790 से अधिक भारतीय नागरिकों को भारत वापस भेज दिया गया है। इस साल की शुरुआत से अब तक 2,790 से अधिक भारतीय नागरिक जो मानदंड पूरा नहीं करते थे और अमेरिका में गैर-कानूनी तरीके से रह रहे थे, वे वापस लौट आए हैं। उन्हें वापस भेजने से पहले उनकी नागरिकता को सत्यापित किया गया था। ये आंकड़े 29 अक्तूबर तक के हैं। उनसे ब्रिटेन से भारत भेजे गए लोगों के बारे में भी पूछा गया। ब्रिटेन से इस साल करीब 100 भारतीय नागरिकों को उनकी नागरिकता सत्यापित न होने के बाद भेजा गया है।
3.
भारत और अमेरिका ने शुक्रवार को दस वर्ष के एक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक सामंजस्य का संकेत बताया, जबकि वाशिंगटन ने एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए नई दिल्ली के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई।
4.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली के स्वर्ण जयंती पार्क में आयोजित अंतरराष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन को संबोधित किया। कार्यक्रम का आयोजन दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती व आर्य समाज की स्थापना की 150वीं वर्षगांठ पर आयोजित की गई थी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि आर्य समाज ने भारत की वैदिक विरासत और पहचान को संरक्षित रखा है। उन्होंने आर्य समाज के योगदान की सराहना करते हुए पांडुलिपियों के अध्ययन व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में बड़ी भूमिका निभाने का आग्रह किया।
5.
वायु प्रदूषण दिल्ली के लोगों के लिए सबसे बड़ा स्वास्थ्य जोखिम बना हुआ है जो वर्ष 2023 में मौत के सभी मामलों में से लगभग 15 फीसद के लिए जिम्मेदार है। नवीनतम 'ग्लोबल बर्डन आफ डिजीज' (जीबीडी) के आंकड़ों के विश्लेषण से यह जानकारी मिली। 'इंस्टीट्यूट फार हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन' (आइएचएमई) ने इस महीने की शुरुआत में जारी जीबीडी 2023 के आंकड़ों के विश्लेषण में पाया कि आस पास के परिवेश में मौजूद प्रदूषण कणों के संपर्क में आने से 2023 में दिल्ली में 17,188 लोगों की मौत होने का अनुमान है।
6.
प्रख्यात बौद्ध धर्मगुरु भदंत एबी ज्ञानेश्वर का शुक्रवार को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। जून 2021 में म्यांमा सरकार ने भदंत ज्ञानेश्वर को अपने सर्वोच्च धार्मिक सम्मान 'अभिध्वजा महारथा गुरु' से सम्मानित किया था। धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यों के लिए दिया जाने वाला यह सम्मान पहली बार किसी भारतीय को प्राप्त हुआ था।
7.
एक नवंबर से बैंक, आधार कार्ड, पेंशन, क्रेडिट कार्ड समेत कई सात प्रमुख सेवाओं में बदलाव किए जा रहे हैं। इनके लागू होने से देश के करोड़ों ग्राहकों और पेंशनधारकों समेत अन्य वर्गों को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
हालांकि कुछ सेवाओं में लोगों की जेब पर खर्च भी बढ़ेगा। इनमें जीएसटी की नई कर प्रणाली, आधार कार्ड, क्रेडिट कार्ड, सरकारी कर्मियों से संबंधित पेंशन योजना, एलपीजी सिलेंडर की कीमत के अलावा दूसरे राज्यों में पंजीकृत बीएस-3 या इससे कम मानकों वाले पंजीकृत वाणिज्यिक मालवाहन वाहनों को प्रवेश की इजाजत नहीं होगी।
8.
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह शहरी सहकारी बैंकों के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 'कोआपरेटिव कुंभ 2025' का 10 नवंबर को उद्घाटन करेंगे। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में शहरी सहकारी बैंकों के सम्मेलन का नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में 10-11 नवंबर को आयोजन होने वाला है। इसे 'कोआपरेटिव कुंभ 2025' का नाम दिया गया है।
9.
वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही के अंत में केंद्र का राजकोषीय घाटा समूचे वित्त वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्य का 36.5 फीसद रहा। लेखा महानियंत्रक (सीजीए) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी। पिछले वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में राजकोषीय घाटा 2024-25 के बजट अनुमान का 29 फीसद था।
10.
भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था और प्रौद्योगिकी क्षमताएं उसे कोयले से स्वच्छ नवीकरणीय ऊर्जा की ओर बढ़ने का एक अनूठा अवसर देती है। लैंसेट काउंटडाउन की एक शीर्ष अधिकारी ने यह उम्मीद जताते हुए नवीकरणीय ऊर्जा में अधिक सरकारी निवेश का आग्रह किया जिससे भारत में प्रदूषण से होने वाली मौतों को कम किया जा सके। लैंसेट काउंटडाउन की कार्यकारी निदेशक मेरीना बेलेन रोमानेलो ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में काम करने की काफी गुंजाइश है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इन उपायों से नागरिकों को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभ भी होंगे।
11.
परंपरागत चिकित्सा और आधुनिक तकनीक को एकीकृत कर आयुष मंत्रालय स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास कर रहा है। इसके तहत नई दिल्ली स्थित केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस) ने 'उभरता विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन (इएसटीआइसी) 2025' का आयोजन करने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को इसकी घोषणा की गई। यह राष्ट्रीय सम्मेलन 3 से 5 नवंबर तक भारत मंडपम में आयोजित होगा।
12.
नार्वे-भारत साझेदारी से स्वास्थ्य क्षेत्र में बदलाव आ रहा है। शुक्रवार को इसकी समीक्षा के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने नार्वे की राजदूत मे एलिन स्टेनर के साथ बैठक की। इस बैठक में नार्वे-भारत साझेदारी पहल के प्रगति रपट 2025 और इस पहल के चौथे चरण के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए बजटीय कार्य योजनाओं की समीक्षा व अनुमोदन किया गया। इस दौरान श्रीवास्तव ने कहा कि इस पहल की सर्वोत्तम विधियों को अन्य क्षेत्रों में भी लागू करने की भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। वहीं मे-एलिन स्टेनर ने कहा कि अगले साल इस साझेदारी के 20 वर्ष पूरे हो जाएंगे।
13.
पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने शुक्रवार को सीमा पर संघर्ष विराम कायम रखने और इस सप्ताह असफल रही शांति वार्ता को फिर से शुरू करने के लिए बातचीत करने पर सहमति जताई है।
14.
टीपू सुल्तान के लिए बनाई गई दो पिस्तौल और महाराजा रणजीत सिंह की एक बारीक चित्रकला ने इस सप्ताह लंदन में हुई नीलामी में नए कीर्तिमान स्थापित किए। 'आर्ट्स आफ द इस्लामिक वर्ल्ड एंड इंडिया' शीर्षक से बुधवार को हुई इस नीलामी में कुल एक करोड़ पाउंड से अधिक की राशि प्राप्त हुई। इनमें ऐतिहासिक भारतीय कलाकृतियों ने अनुमानित मूल्य से कहीं अधिक दाम हासिल किए। मैसूर के शासक रहे टीपू सुल्तान के लिए विशेष रूप से तैयार की गई चांदी जड़ी पिंलटलाक पिस्तौलों की जोड़ी 11 लाख पाउंड में एक निजी संग्रहकर्ता को बेची गई, जो अनुमानित मूल्य का लगभग 14 गुना है।
15.
मुगल बादशाह अकबर के पसंदीदा कलाकारों में से एक बसावन द्वारा बनाई गई चट्टानी परिदृश्य में हरी-भरी घास पर आराम फरमाते चीतों के परिवार को दर्शाती एक लघु कलाकृति ने क्रिस्टीज की लंदन नीलामी में सबसे महंगी भारतीय शास्त्रीय कला का रेकार्ड बनाया है।
16.
युवा शतरंज खिलाड़ी इलमपार्थी ए आर गुरुवार को बोस्त्रिया और हर्जेगोविना में जीएम 4 बिजेलजीना 2025 शतरंज महोत्सव में अपना अंतिम नार्म हासिल करने के बाद भारत के 90वें ग्रैंडमास्टर बन गए।

NCERT Books
Resources
We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.
Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.
Get Free academic Counseling & Course Details
