logo

All Exams

Notifications

All Exams

Explore All Exams at KGS

All Exams
News Highlights made simple.

News Highlights provides you with the best compilation of the Daily News Highlights taking place across the globe: National, International, Sports, Science and Technology, Banking, Economy, Agreement, Appointments, Ranks, and Report and General Studies

banner-image

DAINIK JAGRAN

1.

भारत और अमेरिका के बीच 10 साल का रक्षा समझौता

भारत और अमेरिका ने शुक्रवार को 10 वर्षीय रक्षा रूपरेखा समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसे दोनों देशों के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी का प्रतीक माना जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके अमेरिकी समकक्ष पीट हेगसेथ ने यह समझौता कुआलालंपुर में अपने द्विपक्षीय वार्ता के दौरान किया। रक्षा मंत्री 12वें आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक- प्लस (एडीएमएम-प्लस) में हिस्सा लेने के लिए कुआलालंपुर पहुंचे थे। 


2.

बाहर होंगे अरबी-फारसी के शब्द, सरल बनेगी राजस्व शब्दावली

क्या आपकी जमीन पर 'चाह आबनोशी' है। क्या घर 'रहन बाकब्जा' है। क्या 'शजरा परचा' में आपका भी नाम है। शायद यह सवाल आपको उलझा रहे होंगे, क्योंकि बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि 'चाह आबनोशी' का अर्थ है आबादी के लिए पीने के पानी का कुआं, 'रहन बाकब्जा' कब्जे सहित गिरवी को कहते हैं और 'शजरा परचा' वह अभिलेख है जिसमें आपके पूर्वजों से लेकर वर्तमान वंशजों के नाम हैं। वास्तव में हमारी राजस्व शब्दावली में अरबी, फारसी व उर्दू के ऐसे ढेरों शब्द हैं, जिनका अर्थ आमजन को नहीं पता। लंबे समय से अभिलेखों को जटिल व उलझाऊ बनाए हुए इन शब्दों को राजस्व शब्दावली से बाहर करने के प्रयास अब केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत आने वाले भूमि संसाधन विभाग ने शुरू कर दिए हैं। 


3.

नहीं रहे पद्मश्री से सम्मानित साहित्यकार रामदरश मिश्र

पद्मश्री से सम्मानित हिंदी के प्रख्यात साहित्यकार रामदरश मिश्र का निधन हो गया। पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे रामदरश मिश्र ने शुक्रवार की शाम अपने पुत्र के द्वारका स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। साहित्य की सभी विधाओं में लेखन किया। उनका पहला काव्य संग्रह पथ के गीत 1951 में प्रकाशित हुआ लेकिन इसके 10 वर्ष पहले से उन्होंने कविताएं लिखनी आरंभ कर दी थीं। उनकी पहली कविता सरयू-पारीण पत्रिका के जनवरी 1941 के अंक में प्रकाशित हुई थी। इसके बाद उन्होंने नई कविता का दामन थामा और लगातार कविताएं लिखते रहे। उनके 30 से अधिक कविता संग्रह प्रकाशित हैं। 


4.

पर्यावरण मंत्री ने माना, क्लाउड सीडिंग प्रदूषण की रोकथाम का स्थायी उपाय नहीं

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी शुक्रवार को यह माना कि क्लाउड सीडिंग प्रदूषण की रोकथाम का स्थायी उपाय नहीं है। उन्होंने कहा, इससे हम तब कुछ हालात सुधार सकते हैं, जब स्माग या एक्यूआइ बहुत ज्यादा हो। यह भी कहा कि क्लाउड सीडिंग के ट्रायल से हमने भविष्य में गंभीर हालात से बाहर निकलने का ही रास्ता खोजने की कोशिश की है। उन्होंने एक्यूआइ के आंकड़ों में हेराफेरी के आरोपों के बीच यह भी कहा कि सभी प्रदूषण निगरानी केंद्र "छेड़छाड़ मुक्त" हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी आप के आरोपों का खंडन कर कहा कि प्रदूषण के आंकड़ों से छेड़छाड़ नहीं की जा सकती। 


5.

इस तरह भारत के लौह पुरुष व सरदार बने वल्लभभाई पटेल

भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने न केवल देश का एकीकरण किया, वल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व और दूरदर्शिता ने भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनाने में मदद की।


6.

देश के 1466 पुलिस कर्मियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों को मार गिराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के 40 कर्मियों सहित देशभर के 1,466 पुलिस कर्मियों को वर्ष 2025 के लिए केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया जाएगा। 


7.

शासन को सुगम बनाने के लिए 1,700 से अधिक नियम व प्रक्रियाएं समाप्त

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि शासन को अधिक विश्वास आधारित और नागरिक केंद्रित बनाने के लिए हाल के वर्षों में 1,700 से अधिक पुराने नियमों और प्रक्रियाओं को समाप्त कर दिया गया है। भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (आइआइपीए) की 71वीं वार्षिक आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शासन को और अधिक पारदर्शी, कुशल और उत्तरदायी बनाने के लिए लोक प्रशासन में कई सुधार किए गए हैं। 


8.

जांच एजेंसियां वकीलों को मनमाने ढंग से समन नहीं भेज सकतीं : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा कि ईंडी जैसी जांच एजेंसियां अभियुक्तों को कानूनी सलाह देने पर वकीलों को मनमाने ढंग से समन नहीं भेज सकतीं। वकीलों को केवल भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की धारा 132 में उल्लेखित अपवादों में ही समन किया जा सकता है और अपवादों को स्पष्ट रूप से बताया जाएगा। सर्वोच्च अदालत ने जांच एजेंसी की ओर से वकील को भेजा गया समन रद करते हुए वकीलों को समन करने के बारे में दिशा-निर्देश भी जारी किया है। 


9.

मार्गदर्शन की कमी अपना स्टार्ट-अप शुरू करने में सबसे बड़ी चुनौती

भारतीय विश्वविद्यालयों के 35 प्रतिशत छात्र ये महसूस करते हैं कि उचित मार्गदर्शन के अभाव में वे अपना खुद का स्टार्टअप शुरू नहीं कर पाते क्योंकि राह में आनेवाली चुनौतियों से पार पाने में उन्हें कठिनाई होती है और वे हतोत्साहित हो जाते हैं। हालांकि, - तीन-चौथाई छात्र अपना स्टार्ट-अप शुरू - करना चाहते हैं, जो पसंदीदा करियर के रूप में उद्यमशीलता के बढ़ते रुझान को दर्शाता है।


10.

'लोन वुल्फ' आतंकी हमलों के लिए कट्टरपंथी तैयार कर रहा अल कायदा

भारत में आतंकी हमलों के नापाक मंसूबे पूरे न कर पाने से अल कायदा (एक्यूआइएस) में झुंझलाहट मची हुई है। इसके चलते ये संगठन अब ऐसे कट्टरपंथी तैयार कर रहा है, जो अकेले (लोन वुल्फ) ही आतंकी हमलों को अंजाम दे सकें। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक संगठन ने भारत में आपरेशन के लिए उत्तर प्रदेश के असीम उमर को नियुक्त भी कर दिया है। एशिया में आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए 2014 में एक्यूआइएस का गठन किया गया था। इसके निशाने पर भारत मुख्य रूप से था। 


11.

तीसरे अंतरतारकीय मेहमान का रहस्य

अंतरिक्ष रहस्यों से भरा है। कभी कभार ऐसा भी होता है कि कोई पिंड अंतरतारकीय (इंटरस्टेलर) अंतरिक्ष से हमारे सौरमंडल में दाखिल हो जाता है और हमें उस अज्ञात जगत की झलक दिखा देता है जो हमारी पहुंच से बहुत दूर है। ऐसा ही एक मेहमान आइ एटलस इन दिनों खगोलशास्त्रियों के बीच जिज्ञासा का केंद्र बना हुआ है। एक जुलाई 2025 को चिली स्थित नासा के एटलस दूरबीन ने पहली बार इसकी तस्वीरें कैप्चर कीं। आरंभ में इसका नाम ए/11 पीएल उजेड दिया गया, परंतु बाद में अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संघ ने इसका नाम बदलकर आइ/ एटलस कर दिया। नाम में 'आइ' शब्द यह दर्शाता है कि यह तीसरा ज्ञात अंतरतारकीय पिंड है, जो किसी दूसरे तारामंडल से हमारे सौरमंडल तक आ पहुंचा है। यह अब तक देखे गए अंतरतारकीय पिंडों में सबसे तेज है। 


12.

ब्याज दरों में कटौती का भारत पर असर

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में एक बार फिर कटौती की है। यूएस फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पावेल की अगुवाई वाली फेडरल औपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) ने यह निर्णय 10-2 के बहुमत से लिया है। फेडरल रिजर्व अमेरिका का केंद्रीय बैंक है, जो देश की मौद्रिक नीति को निर्धारित करता है। इसकी मुख्य जिम्मेदारी है-कीमतों की स्थिरता, पूर्ण रोजगार और आर्थिक विकास को संतुलित करना। फेड ब्याज दर वह दर होती है, जिस पर फेडरल रिजर्व बैंकों को उधार देता है। इस दर का असर सीधे तौर पर ऋण, बचत, निवेश और उपभोक्ता खर्च पर पड़ता है। जब फेड ब्याज दर बढ़ाता है, तो आमतौर पर महंगाई को नियंत्रित करने के लिए कर्ज को महंगा किया जाता है। दर घटाने से कर्ज सस्ता होता है, जिससे खर्च और निवेश को बढ़ावा मिलता है। 


13.

राजकोषीय घाटा काबू में, लेकिन कर संग्रह के मोर्चे पर चिंता

वित्त मंत्रालय ने चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों के दौरान सरकारी खजाने की तस्वीर शुक्रवार को जारी की। इससे यह पता चलता है कि टैक्स संग्रह में कमी के संकेत के बावजूद राजकोषीय घाटे की स्थिति नियंत्रण में है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सरकार ने 4.4 प्रतिशत का राजकोषीय घाटे का लक्ष्य रखा है। विशेषज्ञ इसके पूरा होने में कोई संदेह नहीं जता रहे हैं। सरकारी आंकड़ें बता रहे हैं कि विगत अप्रैल से सितंबर की पहली छमाही में कुल प्राप्तियां बजट अनुमान (बीई) की 49.5 प्रतिशत रही हैं, जबकि व्यय 45.5 प्रतिशत पर पहुंच गया। पूंजीगत व्यय यानी कैपेक्स में 40 प्रतिशत की वृद्धि से राजकोषीय घाटा बढ़कर 5.7 लाख करोड़ हो गया और बजट अनुमान (बीई) 37 प्रतिशत है।


14.

लखनऊ 'क्रिएटिव सिटी आफ गैस्ट्रोनामी' घोषित

यूनेस्को ने लखनऊ को 'क्रिएटिव सिटी आफ गैस्ट्रोनामी' घोषित किया है। इस शहर को यूनेस्को की क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क (यूसीसीएन) में गैस्ट्रोनामी श्रेणी में शामिल किया गया है। यह घोषणा शुक्रवार को समरकंद (उज्बेकिस्तान) मैं आयोजित यूनेस्को की 43वीं जनरल कान्फ्रेंस में की गई। राज्य के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि लखनऊ की समृद्ध खान-पान परंपरा, नवाचार और सांस्कृतिक विविधता का वैश्विक सम्मान है। 


15.

शी चिनफिंग का मुक्त व्यापार को बढ़ावा देने का संकल्प

विश्व व्यापार को टैरिफ से डराने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कदम के विपरीत शुक्रवार को चीन ने विश्व में मुक्त व्यापार को बढ़ावा देने का संकल्प जताया है। एशिया-प्रशांत क्षेत्र के देशों के शीर्ष नेताओं की बैठक में इस आशय की घोषणा चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने की है। 


16.

दुनिया में फिर शुरू हो सकती है परमाणु हथियारों की होड़

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सेना को 33 वर्षों के अंतराल के बाद परमाणु हथियारों का परीक्षण शुरू करने का आदेश दिया है। अमेरिका ने आखिरी बार 1992 में परमाणु परीक्षण किया था। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने परमाणु परीक्षण फिर से शुरू किया, तो रूस भी ऐसा करेगा। विशेषज्ञों के अनुसार, ट्रंप के इस आदेश से एक बार फिर परमाणु हथियारों की दौड़ शुरू हो सकती है। 


17.

ड्रग्स नौकाओं पर अमेरिकी हमला अस्वीकार्य : यूएन मानवाधिकार प्रमुख

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख ने अमेरिकी सेना की ओर से दक्षिण अमेरिकी नौकाओं पर किए जा रहे हमले पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि दक्षिण अमेरिका से कथित तौर पर अवैध ड्रग्स ले जाने वाले नौकाओं पर अमेरिकी सैन्य हमले अस्वीकार्य हैं और इन्हें रोका जाना चाहिए। 


18.

यूक्रेन के हाथ से निकलने वाला है रणनीतिक शहर पोक्रोव्स्क !

यूक्रेन के डोनेस्क प्रांत का प्रमुख रणनीतिक शहर पोक्रोव्स्क अब उसके हाथ से जाने वाला है। शहर को तीन तरफ से घेरकर उसके कुछ हिस्से पर कब्जा करने के रूस के दावे के एक दिन बाद ही यूक्रेन के राष्ट्रपति बोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस ने क्षेत्र में एक लाख 70 हजार अतिरिक्त सैनिक भेजे हैं। इससे पोक्रोव्स्क शहर को खतरा पैदा हो गया है, वह मुश्किल में है। इस बीच यूक्रेन ने शुक्रवार को रूस के एक बिजलीघर पर ड्रोन हमला कर उसे नुकसान पहुंचाया है। 


19.

पाक व अफगानिस्तान के बीच संघर्ष विराम जारी रखने पर सहमति

अफगानिस्तान और पाकिस्तान संघर्ष विराम जारी रखने पर सहमत हो गए हैं। यह जानकारी इस्तांबुल में वार्ता की मध्यस्थता कर रहे तुर्किये ने दी है। यह संघर्ष विराम 19 अक्टूबर को हुआ था। दोनों देशों के बीच सीमा पर सैन्य कार्रवाई के बाद तनाव बढ़ने के बाद इसे लागू किया गया था। आगे की रूपरेखा के लिए छह नवंबर को फिर से इस्तांबुल में बैठक होगी। सभी पक्ष एक निगरानी तंत्र विकसित करने पर सहमत हुए हैं जो शांति स्थापित स्खे और नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर जुर्माना लगा सके। 


20.

उत्तर भारत में बच्चों में खांसी जैसे नए संक्रमण का खतरा

काली खांसी (हृपिंग कफ) और लंबे समय से खांसी से पीड़ित मरीजों के लिए एक नई चिंता उभरकर सामने आई है। पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआइ) के किए गए शोध में यह पता चला है कि उत्तर भारत में तेजी से फैल रहा नया बैक्टीरिया, बोर्डेटेला होल्मसी, अब काली खांसी के समान लक्षण उत्पन्न कर रहा है। यह संक्रमण विशेष रूप से पांच से दस वर्ष के बच्चों में फैल रहा है और इसके नियंत्रण में कठिनाई आ रही है। पीजीआइ के मेडिकल माइक्रोबायोलाजी विभाग के डा. विकास गौतम ने बताया कि उनकी टीम ने 2019 से 2023 के बीच 935 संदिग्ध काली खांसी के मामलों का अध्ययन किया। 


21.

कम शोर करने वाले सुपरसोनिक जेट का नासा ने किया परीक्षण

नासा ने बहुत कम शोर करने के लिए डिजाइन किए गए सुपरसोनिक जेट विमान एक्स-59 का परीक्षण किया। विमान ने दक्षिणी कैलिफोर्निया के रेगिस्तान के ऊपर से उड़ान भरी। यह तेज व्यावसायिक यात्रा की दिशा में पहला कदम हो सकता है। नासा व अमेरिकी हथियार एवं एयरोस्पेस निर्माता लाकहीड मार्टिन ने मंगलवार को इस जेट का सफलतापूर्वक परीक्षण किया, जो ध्वनि की गति से भी तेज यात्रा करने में सक्षम है, लेकिन उसमें सोनिक बूम की तरह तेज आवाज नहीं है। 


footer image

The most trusted learning platform on your phone

With our training programs, learning online can be a very exciting experience! Take the next step toward achieving your professional and personal objectives

app-storeplay-store
logo
Khan Global Studies Pvt. Ltd. 5th Floor,
A13A, Graphix 1 Tower B, Sector 62,
Noida, Uttar Pradesh 201309

Course Related Query: [email protected] Store Related Query: [email protected]

Get Free Academic Counseling & Course Details

KGS best learning platform

About Khan Global Studies

We love learning. Through our innovative solutions, we encourage ourselves, our teams, and our Students to grow. We welcome and look for diverse perspectives and opinions because they enhance our decisions. We strive to understand the big picture and how we contribute to the company’s objectives. We approach challenges with optimism and harness the power of teamwork to accomplish our goals. These aren’t just pretty words to post on the office wall. This is who we are. It’s how we work. And it’s how we approach every interaction with each other and our Students.


What Makes Us Different

Come with an open mind, hungry to learn, and you’ll experience unmatched personal and professional growth, a world of different backgrounds and perspectives, and the freedom to be you—every day. We strive to build and sustain diverse teams and foster a culture of belonging. Creating an inclusive environment where every students feels welcome, appreciated, and heard gives us something to feel (really) good about.

Copyright 2025 KhanGlobalStudies

Have a question?

Get Free academic Counseling & Course Details

floatButton